छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। ग्राम वटगन पुलिया के पास सोमवार रात 3 युवक शादी से लौट रहे थे। तभी उनकी बाइक तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हो गई और हादसे का शिकार हो गई। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है। घटना गिधपुरी-घोटिया मार्ग पर रात करीब 10:45 बजे हुई। हादसे में ग्राम टीला भवानीपुर के लखेश्वर धुव्र (23) की मौके पर ही मौत हो गई। अरुण निषाद (28) और मुकेश साहू (21) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज जारी है। जो बाइक चला रहा था उसकी गई जान पुलिस के मुताबिक, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। बाइक लखेश्वर धुव्र चला रहा था। माना जा रहा है कि तेज रफ्तार से उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई। पुलिस ने सभी को पलारी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉ. आदित्य वर्मा ने लखेश्वर को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों का इलाज जारी घायल अरुण और मुकेश को प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल चंदा देवी में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही देर रात तक घायलों और मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। स्थानीय जनप्रतिनिधि भी घायलों से मिलने पहुंचे। एएसआई संजीव सिंह ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है। दुर्घटना के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।


