जमशेदपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो लोगों की जान ले ली। टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को के पास मंगलवार देर रात करीब 1:30 बजे हुए इस हादसे में स्कूटी सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ। इधर, हादसे से आक्रोशित परिजनों ने बुधवार को जेम्को चौक पर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोगों ने जगह-जगह टायर जलाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि घटना के 12 घंटे बाद भी पुलिस दोषी वाहन चालक का पता लगाने में विफल रही है। स्टेशन से आते वक्त हुआ हादसा मृतकों की पहचान नुवोको सीमेंट प्लांट के ठेका श्रमिक कृष्णा शर्मा और उनकी पुत्री अंजली शर्मा के रूप में की गई। जबकि उनका बेटा विक्की शर्मा गंभीर रूप से घायल है। रात में स्कूटी से तीनों रेलवे स्टेशन से लौट रहे थे। अचानक एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल विक्की शर्मा का एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिवार को मुआवजा देने की मांग वहीं, प्रदर्शन कर रहे लोग मृतकों के परिवार को मुआवजा और दोषी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को शांत कराया। ———————————————– ये भी पढ़िए महाकुंभ से लौट रहा परिवार हादसे का शिकार:रांची की 3 महिलाओं की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल; खड़े ट्रक से हुई टक्कर झारखंड के हजारीबाग में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई। वहीं 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी महिलाएं प्रयागराज कुंभ में स्नान करके लौट रही थीं। चरही थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में गुमला की आशा देवी, रांची आदिवासी चौक आईटीआई की रहने वाली संजू देवी व सोनी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में रंजू देवी, उनकी बेटी उमा देवी, बुंडू की पुनीता देवी, मांडर की अंशिता देवी और रांची की ज्योति देवी शामिल हैं। पढ़िए पूरी खबर…


