सतगुरु बावा लाल दयाल आश्रम में संतों ने कथा का विश्राम कर विधिवत किया हवन

जालंधर | सतगुरु बावा लाल दयाल आश्रम बस्ती गुजां, दिलबाग नगर में वीरवार को श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर महंत गंगा दास महाराज वैरागी की विग्रह मूर्ति की प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया। जिसमें विद्वानों ने सुदामा चरित, श्रीमद् भागवत कथा का विश्राम एवं हवन यज्ञ विधिवत पूजन कर मूर्ति स्थापना की। पूजन के बाद भक्तों ने दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। समारोह में पंजाब के केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत व अन्य उपस्थित हुए। आश्रम के पीठाधीश्वर श्री 1008 महामंडलेश्वर महंत केशव दास जी महाराज ने मंत्री भगत को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कथा व्यास श्री दामाकिंकर ने आज कथा को आरती के साथ विश्राम दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *