लुधियाना | श्री गुरु रविदास महाराज जी के 648वें गुरुपर्व के संबंध में बसपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल सहायक कमिश्नर जनरल पायल गोयल से मिला। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व हरजिंदर सिंह सुजातवाला ने किया। उन्होंने मांग की कि श्री गुरु रविदास महाराज जी की जयंती पर 11 और 12 फरवरी को मीट और शराब की दुकानें पूरी तरह से बंद की जानी चाहिए। अध्यक्ष हरजिंदर सिंह सुजातवाला ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी एक क्रांतिकारी गुरु थे। जिन्होंने उस समय जाति विभाजन और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाई। 2 दिन मीट और शराब की दुकानें बंद होनी चाहिए क्योंकि जालंधर के कमिश्नर द्वारा पहले ही यह आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने कहा बहुजन समाज की मांग है कि जालंधर जिले की तरह लुधियाना जिले में भी मांस व शराब की दुकानें बंद की जाएं। इस मौके पर जगतार सिंह कैंथ, राम लोक सिंह कूलेवाल, भूपिंदर काकू मौजूद रहे।


