टांडा उड़मुड़ | श्री गुरु रविदास धर्मशाला दारापुर में सतगुरु रविदास महाराज जी का 649वां प्रकाश उत्सव श्रद्धा, सत्कार और उत्साह के साथ मनाया गया। धार्मिक समागम में भाई तरलोचन सिंह, भाई हर गुर सिमरजीत सिंह मोमी और भाई परमजीत सिंह मूनका के रागी जत्थे द्वारा मनोहर शब्द से निहाल करते हुए सतगुरु रविदास महाराज जी की महिमा का गुणगान किया। समागम के दौरान स्टेज सेक्रेटरी की भूमिका निभा रहे मास्टर बलविंदर सिंह ने सतगुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश उत्सव पर सभी संगत को बधाई दी। यहां कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एडवोकेट दलजीत सिंह गिलजियां, हरमीत सिंह, गुरदीप सिंह हैप्पी, डॉ. नीरज कुमार, पार्षद सुरिंदरजीत सिंह बिल्लू, सचिव प्रीतम सिंह, पार्षद राकेश बिट्टू, पार्षद राजेश लाडी, अमरजीत सिंह सिद्धू, पंकज सचदेवा, पार्षद कृष्ण कुमार बिट्टू, डॉ. जेके नागरथ, डॉ. अमोलक सिंह मरवाहा, परमजीत सिंह पम्मा, दर्शन सिंह, विनोद खोसला, मास्टर राकेश रोशन, जसविंदर कुमार, अश्वनी कुमार, सनी कुमार, विजय कुमार, जसकरन सिंह, एनी, सौरव दारापुर, हरजिंदर सिंह मन्ना और अन्य भक्त भी मौजूद थे। इस मौके पर भक्तों की सेवा के लिए गुरु का लंगर परोसा गया।


