सतना केंद्रीय जेल के कैदी की अस्पताल में मौत:पत्नी की हत्या के मामले में सजा काट रहा था; आशंका- हार्टअटैक आया था

सतना केंद्रीय जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी की सोमवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद कैदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक राजकुमार कुशवाहा उर्फ राजू (37) छतरपुर जिले के नौगांव का रहने वाला था। राजकुमार को पत्नी की हत्या के मामले में कोर्ट ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। सजा के बाद उसे सतना केंद्रीय जेल में रखा गया था। इलाज शुरू होने के 15 मिनट में दम तोड़ा
सोमवार दोपहर करीब 1:45 बजे राजकुमार ने जेल प्रहरी को सीने में तेज दर्द की शिकायत की। इसके बाद जेल प्रशासन ने तत्काल एम्बुलेंस की व्यवस्था कर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद बंदी को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया, लेकिन इलाज शुरू होने के करीब 15 मिनट के भीतर ही उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के आधार पर हार्ट अटैक से मौत की संभावना जताई है। मृतक का शव जिला अस्पताल की मॉर्चुरी में सुरक्षित रखवाया गया है। जेल प्रशासन ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। कल (मंगलवार) पोस्टमॉर्टम के बाद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। छह साल ही काट पाया था सजा
जेल प्रशासन के अनुसार, राजकुमार कुशवाहा को आजीवन कारावास की सजा मिलने के बाद से अब तक करीब छह वर्ष जेल में बिताने का अवसर मिला था। निर्धारित 14 वर्ष की न्यूनतम सजा अवधि पूरी होने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *