सतना के इंदिरा कन्या महाविद्यालय में बुधवार को एनएसयूआई ने तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। छात्राओं के रिजल्ट खराब आने का विरोध करते हुए कालेज प्रबंधन को 15 जनवरी तक जांच का अल्टीमेटम दिया गया। इस दौरान काफी संख्या में कालेज की छात्राएं मौजूद रही। दरअसल, गर्ल्स कॉलेज में अध्ययनरत बीएससी बीकॉम की 90 फीसदी छात्राओं को हिंदी जैसे विषय मे जीरो मार्क्स मिले है। एक साथ इतनी छात्राओं को परीक्षा में जीरो मार्क्स मिलने से रिजल्ट में गड़बड़ी का शक गहरा रहा है। कालेज प्रबंधन भी इस बारे में एपीएस यूनिवर्सिटी से पत्राचार कर चुकी है। एसडीएम की समझाइश के बाद खुला गेट
कांग्रेस की स्टूडेंट विंग एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आनंद पांडेय के नेतृत्व में छात्राओं ने कॉलेज के गेट पर तालाबंदी कर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलने पर एसडीएम और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। विरोध प्रदर्शन के बीच एसडीएम की समझाइश के बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया। 15 जनवरी तक का अल्टीमेटम देते हुए एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने कॉलेज गेट का ताला खोल दिया।


