सतना में करंट से दादी-पोते की मौत:बारिश की वजह से घर में फैला करंट, दादी को बचाते हुए पोता भी आया चपेट में

सतना जिले के आदर्शी गांव में रविवार दोपहर करंट की चपेट में आने से दादी और पोते की मौत हो गई। घटना के समय घर में कोई नहीं था। शनिवार को हुई बारिश की वजह से घर में खुले तारों में करंट आ गया था। पुलिस के मुताबिक, सुरदहा के पास आदर्शी गांव निवासी केशकली विश्वकर्मा (68 वर्ष) घर में काम कर रही थीं, तभी लाइट जलाते समय उन्हें करंट लग गया। चीखने की आवाज सुनकर घर के बाहर बैठा पोता श्रेयांस विश्वकर्मा (14 वर्ष) दौड़कर अंदर पहुंचा और झटके ले रही दादी को बचाने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान श्रेयांस भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों को अचेत अवस्था में नागौद के सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के समय घर में दादी-पोते थे। बाकी सदस्य खेत गए हुए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *