सतना में कोल्ड डे, दिन का पारा 19 डिग्री पहुंचा:गलन भरी ठंड, 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवा

सतना में उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। गलन भरी ठंड के चलते लोगों को दिन में भी गर्म कपड़े, हीटर और अलाव का सहारा लेना पड़ा। 4 डिग्री गिरा पारा मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे यह 19.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान भी आधा डिग्री गिरकर 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा। 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सर्द हवाओं ने ठंड को और बढ़ा दिया। आने वाले दिनों में घना कोहरा छायगा
शुक्रवार रात से हल्के कोहरे और बादलों के कारण शनिवार दोपहर 1 बजे के बाद ही सूर्य के दर्शन हुए। हालांकि, सर्द हवाओं के कारण धूप का असर भी कम रहा। शाम होते ही ठंड फिर बढ़ गई, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर सन्नाटा छा गया और शहरी इलाकों में भी भीड़ कम दिखी। मौसम वैज्ञानिकों ने उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के साथ अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण दिन और रात के तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है। सतना और मैहर जिले के लिए अगले तीन दिनों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित हो सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *