सतना में खुले गड्ढे में गिरी बाइक, युवक गंभीर घायल:मझगांव में पुलिया निर्माण के पास नहीं लगा चेतावनी बोर्ड

सतना के मझगांव थाना क्षेत्र में पुलिया निर्माण के दौरान सुरक्षा इंतजामों की कमी के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। खुले गड्ढे में बाइक गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम मांगीलाल शिवहरे, जो मझगवां की शराब दुकान में कर्मचारी हैं, अपनी ड्यूटी के बाद खाना खाने ढाबे जा रहे थे। यह घटना मझगवां बस्ती से बाइपास की ओर जाने वाली सड़क पर हुई। न तो कोई डिवाइडर था और न चेतावनी बोर्ड इस सड़क पर कृष्णा इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी द्वारा पुलिया का निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण के लिए सड़क पर एक गहरा गड्ढा खोदा गया था, लेकिन उसके चारों ओर न तो कोई डिवाइडर लगाया गया था और न ही कोई चेतावनी बोर्ड या अन्य सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। रोजाना की तरह बाइक से गुजरते समय मांगीलाल को अचानक सामने गड्ढा दिखा और उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला। उनकी बाइक सीधे गड्ढे में गिर गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने तत्काल उन्हें गड्ढे से बाहर निकाला और मझगवां अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद मांगीलाल को सतना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *