सतना में ज्वेलरी कारीगर ने लगाई फांसी:मालिक के घर सीढ़ी की रेलिंग पर लटका मिला शव

सतना में बुधवार को एक ज्वेलरी कारीगर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कारखाना मालिक के घर की सीढ़ी की रेलिंग पर लटका मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला शव के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। यहां हुबली, पश्चिम बंगाल के रहने वाले 45 वर्षीय श्यामल मंडल ने कारखाना मालिक आयुष सोनी के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक पिछले दो वर्षों से अपने साथी शेख निजाम के साथ हनुमान चौक स्थित एक कारखाने में सोने-चांदी के जेवर बनाने का काम करता था। कारखाना मालिक के घर रुका था श्यामल मंडल मंगलवार को श्यामल और निजाम शहर की ज्वेलर्स शॉप से सोना कलेक्ट कर कारखाना पहुंचे। श्यामल खाना खाने होटल गया और लौटने पर कारखाना बंद होने के समय के कारण मालिक के घर में रुक गया। बुधवार सुबह 6 बजे कारखाना मालिक के पिता राकेश सोनी ने श्यामल को सीढ़ी की रेलिंग में फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया। कारखाने से 250 ग्राम सोना गायब हो गया उधर, इस मामले में एक और बात सामने आ रही है कि कारखाने से 250 ग्राम सोना गायब हो गया था, लेकिन पुलिस ने अभी पुष्टि नही की है। मामले को लेकर सिटी कोतवाली के टीआई रावेंद्र द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे हुबली भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *