आवारा कुत्तों के मामले में सुप्रीम कोर्ट लगातार सुनवाई कर रहा है। इस बीच सतना में डॉग बाइट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 8 दिनों में 1020 केस सामने आ चुके हैं। अस्पतालों में कतार लगीं हैं। रोजाना 150 मरीज आ रहे हैं। खास यह है कि मरीजों के बढ़ते दबाव को देखते हुए जिला अस्पताल में विशेष रेबीज इंजेक्शन रूम बनाए गए हैं, ताकि पीड़ितों को समय पर इलाज मिल सके।


