सतना में दो बाइक की भिड़ंत, दो की मौत:एक मौके पर, दूसरे ने रीवा अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा

सतना जिले के जसो थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात सड़क हादसे में दो बाइक सावर की मौत हो गई। जसो-दुरेहा मार्ग पर दोनों बाइक आमने-सामने भिड़ गईं। इस हादसे में सुरदहा निवासी धर्मेंद्र कोल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बमुरहिया निवासी रवि कुशवाहा को गंभीर हालत में रीवा के संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक चालक अपने-अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान एक मोड़ पर उनकी बाइकों में टक्कर हो गई। एक की मौके पर मौत हुई राहगीरों ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने धर्मेंद्र कोल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। गंभीर रूप से घायल रवि कुशवाहा को नागौद सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। दूसरे ने रीवा में इलाज के दौरान दम तोड़ा जिला अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर ने रवि की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रीवा रेफर किया। संजय गांधी अस्पताल में इलाज के दौरान रवि की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *