सतना में पुलिसकर्मी का धमकी भरा वीडियो:सरपंच पति से बोले– प्रधानमंत्री से भी शिकायत करो, जांच हम ही करेंगे; सीएम हेल्पलाइन शिकायत से नाराज था

सतना जिले के रामपुर बाघेलान क्षेत्र अंतर्गत कोटर थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी नरेश सिंह बघेल का एक धमकी भरा वीडियो सामने आया है। वीडियो शुक्रवार शाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिसकर्मी ग्राम पंचायत अकौना के सरपंच पति अनुराग सिंह से कथित तौर पर दबाव भरे और अपमानजनक लहजे में बात करते नजर आ रहे हैं। वायरल क्लिप में पुलिसकर्मी यह कहते सुने जा रहे हैं कि “प्रधानमंत्री से भी शिकायत कर लो, जांच हम ही करेंगे।” सीएम हेल्पलाइन शिकायत से नाराज था पुलिसकर्मी बताया जा रहा है कि इससे पहले ग्राम पंचायत अकौना की सरपंच श्रद्धा सिंह ने 28 अप्रैल 2025 को संबंधित पुलिसकर्मी की कार्यशैली को लेकर सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद अब यह वीडियो सामने आने से मामला और गंभीर हो गया है। सरपंच का आरोप है कि शिकायत के बाद बीट प्रभारी लगातार दबाव बना रहे हैं और शिकायत वापस लेने के लिए धमकियां दी जा रही हैं। वीडियो में पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल वायरल वीडियो में जिस तरह से पुलिसकर्मी शिकायतकर्ता से बात कर रहे हैं, उसे लेकर क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शिकायत करने पर ही इस तरह का व्यवहार किया जाएगा तो आम लोग अपनी बात कहने से कैसे आगे आएंगे। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने की कार्रवाई की मांग वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि पुलिसकर्मी की भूमिका की जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *