सतना में बुजुर्ग पर मिर्ची झोंक चाकू से हमला:डिलौरा में पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों ने किया हमला

सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र के डिलौरा में सोमवार दोपहर एक बुजुर्ग पर दो युवकों ने लाल मिर्च झोंककर चाकू से हमला कर दिया। घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल की पहचान अशोक कछवाह उर्फ पप्पू (56) के रूप में हुई है। उन्हें सिर में चाकू लगी है। स्थानीय लोगों ने उन्हें लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया। अशोक कछवाह डिलौरा के ही निवासी हैं और घटना के वक्त सब्जी लेने घर से निकले थे। आरोप है कि मोहल्ले के ही संस्कार और शौर्या नामक युवकों ने उन पर हमला किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और घायल के बयान दर्ज किए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *