सतना में बोलेरो-पिकअप टकराए, 3 की मौत:सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य; प्रयागराज महाकुंभ जा रहे थे जबलपुर निवासी श्रद्धालु

सतना में बोलेरो और पिकअप वाहन की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। 10 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में मां-बेटे और नाना शामिल हैं। हादसा सतना-चित्रकूट स्टेट हाईवे पर बड़े हनुमान जी मंदिर के पास शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे हुआ। टक्कर के बाद पिकअप पलट गया और उसमें लदा सामान सड़क पर बिखर गया। इससे ट्रैफिक जाम हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से पिकअप हटाकर रास्ता साफ कराया। मझगवां पुलिस थाना प्रभारी आदित्य नारायण धुर्वे ने बताया कि बोलेरो में दमोह के लोग सवार थे, जो प्रयागराज महाकुंभ से चित्रकूट होते हुए लौट रहे थे। पिकअप वाहन में सवार लोग जबलपुर से प्रयागराज जा रहे थे। इनमें से तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायलों को सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की तीन तस्वीरें… परिजन को लेकर कुंभ स्नान के लिए जा रहा था पिकअप ड्राइवर
हादसे में घायल पिकअप ड्राइवर जितेंद्र पटेल (30) ने बताया- मैं रीवा में नई गढ़ी तहसील के जुरमनिया गांव में रहता हूं। ससुराल जबलपुर से पत्नी मनीषा (31), बेटे विवेक (11) और ससुर महेंद्र पटेल (52) को लेकर कुंभ स्नान करने और वहां फलों की दुकान लगाने जा रहा था। रास्ते में अंधेरा था। पता ही नहीं चला, गाड़ी कैसे भिड़ गईं। ये खबर भी पढ़ें… ट्रक में घुसी कार, लेडी कॉन्स्टेबल और पति की मौत रतलाम-इंदौर फोरलेन पर शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में महिला कॉन्स्टेबल और उसके पति की मौत हो गई। महिला कॉन्स्टेबल अपने पति और दो बच्चों के साथ कार से बदनावर से रतलाम जा रही थीं। इस दौरान फोरलेन पर खड़े ट्रक में कार पीछे से जा घुसी, जिससे पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चों को मामूली चोट आई है। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *