सतना में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पर रेप केस दर्ज:पीड़िता ने लगाए थे धमकी और मानसिक प्रताड़ना के आरोप; सात महीने बाद कार्रवाई

सतना में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई युवती की शिकायत के छह महीने बाद की गई है। सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कोलगवां थाने में रविवार शाम को प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और मामले की विवेचना जारी है। युवती ने शर्मा पर छेड़छाड़ और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। उसने 24 अप्रैल को कोलगवां थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, इस मामले में सतीश शर्मा का कहना है कि महिला उन्हें ब्लैकमेल कर रही है और यह उन्हें बदनाम करने की साजिश है। आरोप- धमकाते हुए कहा, लाश जंगल में मिलेगी
महिला का आरोप है कि पूर्व जिलाध्यक्ष ने चाय पीने के बहाने उनके घर में घुसकर जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर उन्हें धमकाया गया। महिला के अनुसार, शर्मा पिछले चार साल से लगातार धमकियां दे रहे हैं। वह कहते थे कि ‘मेरी सरकार और सत्ता है, मेरा कुछ नहीं होगा और तुम्हारे जैसी की लाश जंगल में कटी मिलती है।’ आरोपी ने छेड़खानी का विरोध करने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। महिला का कहना है कि उसके बच्चे इन धमकियों के गवाह हैं। सात माह पहले जब युवती ने ये आरोप लगाए थे, तब सतीश शर्मा की वॉट्सऐप चैट के स्क्रीनशॉट्स भी वायरल हुए थे। इनमें पीड़िता को भेजे गए मैसेज शामिल थे। दोनों की एक सेल्फी भी सामने आई थी, जिस पर शर्मा ने कहा था कि यह सेल्फी एक पत्रकार वार्ता के बाद ली गई थी। जिलाध्यक्ष ने कहा था- ब्लैकमेल कर रही
अपने ऊपर लगे आरोपों पर सतीश शर्मा ने कहा था कि महिला से उधार दिए रुपए मांगे तो ब्लैकमेल करने लगी। 2023 में जब मैं जिलाध्यक्ष था, उस दौरान पार्टी कार्यालय में पत्रकारवार्ता के दौरान मेरी मुलाकात महिला से हुई थी। इसके बाद एक दिन उसका फोन आया कि उसका आपरेशन होना है, मदद की जरूरत है। मैंने अपने मित्र से 25 हजार रुपए उधार दिला दिए। कई महीने बाद जब रुपए वापस मांगे तो उसने कहा- मैं पत्रकार हूं, महिला हूं, फंसा दूंगी। पहले भी विवादों में घिर चुके पूर्व जिलाध्यक्ष
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा इससे पहले भी अश्लील चैटिंग की वजह से सुर्खियों में रहे हैं। पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता से वॉट्सऐप पर उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी और सांसद गणेश सिंह के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। सोशल मीडिया पर ये चैट के स्क्रीनशॉट्स वायरल हुए थे। महिला कार्यकर्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में शर्मा पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था, लेकिन न तो पुलिस में शिकायत की और न ही किसी अन्य फोरम में मामला उठाया। यह भी पढ़ें…. पीड़िता बोली- लड़के भेजकर धमकाया; पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा- महिला ब्लैकमेल कर रही सतना में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा पर महिला से छेड़छाड़ और मानसिक प्रताड़ित करने के आरोप लगे। शर्मा का कहना है कि महिला उन्हें ब्लैकमेल कर रही है। उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है। ​​​​​​​पूरी खबर पढ़िए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *