सतना में मावठे की बारिश, कोहरे का असर:7 डिग्री गिरा तापमान, मौसम वैज्ञानिक बोले- और बढ़ेगी ठंड

सतना में रविवार को मावठे की रिमझिम बारिश के कारण मौसम का मिजाज बदल दिया। जिले में 2.1 एमएम बारिश दर्ज की गई। किसानों का मानना है कि यह रबी की फसलों के लिए पर्याप्त नहीं है। बारिश के साथ शीतलहर का प्रकोप भी बढ़ा, जिससे तापमान में 7 डिग्री तक गिरावट रही। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पारा 18.2 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से 6 डिग्री कम है। सोमवार सुबह अधिकतम तापमान में मामूली बढ़त के साथ 2 डिग्री की वृद्धि हुई, जबकि न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री घटकर 9 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार सुबह हवा में नमी का स्तर 96 प्रतिशत तक पहुंच गया। रविवार की रात घना कोहरा छाया रहा, जो सुबह होते-होते कमजोर पड़ गया। विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के बाद उत्तर भारत से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण सतना समेत पूरे रीवा संभाग में ठंड बढ़ेगी। आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *