सतना जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र में रामवन गमन पथ पर रविवार सुबह लगभग 11:30 बजे एक बस और ट्रक के बीच सीधी टक्कर हो गई। हादसे में बस के ड्राइवर, कंडक्टर और एक पुलिस जवान घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उचेहरा अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, बस क्रमांक MP 09 FA 9212 धार स्थित भोजशाला में बसंत पंचमी की ड्यूटी के बाद सतना से बुलाई गई पुलिस फोर्स को लेकर वापस आ रही थी। बस में कुल 50 पुलिसकर्मी सवार थे। उचेहरा के पास रामवन गमन पथ पर सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक CG 04 NY 3763 से बस की टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।


