सतना में सांसद खेल महोत्सव 2025 का समापन आज:साइना नेहवाल होंगी मुख्य अतिथि, पीएम मोदी वर्चुअली संबोधित करेंगे

सतना लोकसभा क्षेत्र के सतना एवं मैहर जिले में आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2025 का समापन समारोह आज (गुरुवार) होगा। यह कार्यक्रम सुबह 9.30 बजे सतना के दादा सुखेन्द्र सिंह स्टेडियम में होगा। समारोह की मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी एवं ओलिंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल होंगी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअल माध्यम से इस महोत्सव को संबोधित करेंगे। 26 नवंबर को हुई थी महोत्सव की शुरुआत
समापन समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत 26 नवंबर को हुई थी, जो 31 दिनों तक चला। इस महोत्सव में सतना एवं मैहर जिले के ब्लॉक स्तर पर विभिन्न खेल आयोजनों में कुल 7,963 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान कर उन्हें सामने लाना था। कबड्डी, खो-खो समेत 11 खेल खेल गए
महोत्सव के दौरान कुल 11 प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। इनमें कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, फुटबॉल, टेनिस बॉल क्रिकेट, बास्केटबॉल, पुरुष एवं महिला कुश्ती तथा एथलेटिक्स शामिल थे। विशेष रूप से दिव्यांगों के लिए ट्रायसाइकिल रेस का भी आयोजन किया गया, जिसने इस महोत्सव को और समावेशी बनाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *