सतना में हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार:शहर में बीच सड़क युवक पर किया था चाकू से जानलेवा हमला

सतना शहर में रास्ता रोक कर युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक के बाद एक 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक कोलगवां थाना अंतर्गत जीवन ज्योति कॉलोनी के पास 30 नवंबर की शाम राजेश लोधी पिता राजाभैया लोधी (22) निवासी कबाड़ी टोला पर हुए जानलेवा हमले के तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में अनुराग वर्मन उर्फ पियूष वर्मन ( सोंधिया ) पिता सुखलाल सोंधिया उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम लालगांव थाना गुढ जिला रीवा हाल निवासी कबाडी टोला मुरली भवन के पीछे वार्ड 24 कृष्ण नगर सतना, आशीष रैकवार उर्फ लल्लू पिता कामता रैकवार उम्र 19 साल निवासी ग्राम इटमा थाना सिंहपुर जिला सतना हाल गोपाल कालोनी टिकुरिया टोला एवं अनीश सोंधिया शामिल हैं। अनुराग और आशीष शुक्रवार को पकड़ लिए गए थे जबकि मुख्य आरोपी अनीश शनिवार को बंदी बनाया गया। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि 30 नवंबर की शाम जिस वक्त राजेश अपनी भाभी को छोड़ने शक्ति विहार कॉलोनी जा रहा था तभी आरोपियों ने उसका रास्ता रोक लिया था। अनुराग और आशीष ने उसे पकड़ लिया था और अनीश ने उस पर चाकू से दनादन वार कर दिए थे। राजेश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया था। कभी घायल और आरोपी एक साथ ही रहते थे। आपस मे विवाद होने के बाद वे दशहरे से अलग हो गए थे। यह हमला भी उसी झगड़े को लेकर हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *