सतना में 2 दिन से घना कोहरा, कड़ाके की ठंड:5 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही सर्द हवाएं, पारा 10 डिग्री पहुंचा

सतना में न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। अरब सागर से आ रही नमी और उत्तर भारत की बर्फीली हवाओं के कारण सतना समेत रीवा संभाग में ठंड बढ़ गई है। जिले के ग्रामीण इलाकों में पिछले तीन दिनों से हल्का कोहरा देखा जा रहा है। रविवार को जिला मुख्यालय क्षेत्र में सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन चित्रकूट के पहाड़ी अंचल और रामपुर बघेलान क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्का कोहरा पड़ा। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों, अलाव और हीटर का सहारा ले रहे हैं। शाम होते ही ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। लोग आवश्यक कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। हिमालय की तरफ से आ रही सर्द हवाएं
हिमालय की ओर से लगातार आ रही सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट जारी है। रविवार को उत्तरी सर्द हवाएं 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। इससे न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और पारा 10.0 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो सामान्य से डेढ़ डिग्री नीचे है। हालांकि, मौसम साफ होने के कारण दिन के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ और यह 21.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे दिन में लोगों को थोड़ी राहत मिली। हवा में सुबह की नमी 86 प्रतिशत और शाम को 67 प्रतिशत दर्ज की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *