सतना में 7.5॰ के साथ सीजन की सबसे सर्द रात:तीन दिनों में तापमान 5.3॰ गिरा, बर्फीली हवाओं से कड़ाके की ठंड बढ़ी

सतना में शनिवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सर्दी के मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात रही। पिछले तीन दिनों से लगातार तापमान में गिरावट देखी जा रही है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस था, जिससे 24 घंटे में करीब 1.1 डिग्री की गिरावट आई है। शनिवार को दिन में तेज धूप खिली रही, लेकिन शाम को आसमान में बादलों की सक्रियता देखी गई। सुबह हवा में नमी 76 प्रतिशत और शाम को 46 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तरी भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तरी हवाओं के प्रभाव से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। पिछले तीन दिनों में सतना के तापमान में कुल 5.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है:

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *