सतपाल गैंग के दो सदस्य पकड़ाए:पहले पकड़े गए आरोपियों ने बताए थे नाम,पुलिस कर रही थी तलाश, 36 लाख का माल जब्त

इंदौर की कनाडिया पुलिस ने सतपाल गैंग से जुड़े बदमाशों को पूर्व में पकड़ा था। उन्होंने और मेंबरों के नाम बताए थे। पकड़े गए आरोपियों से करीब 36 लाख माल जब्त किया गया है। आरोपियों ने करीब 4 चोरियों की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने माल सुनारों से जब्त किया। मामले में उन्हें आरोपी नहीं बनाया गया है।
टीआई सहर्ष यादव की टीम ने पूर्व में कार के सीसीटीवी फुटेज से सतपाल फौजी गैंग के मेंबरों को पकड़ा था। आरोपियों से घटना के समय कुछ चोरी का माल बरामद हुआ था। गैंग के अन्य लोगो के नाम भी बताए थे। उनकी पुलिस मुखबिर के माध्यम से तलाश कर रही थी। कनाडिया पुलिस ने मामले में नरेश पुत्र जगदीश कुमार यादव निवासी ग्राम कुजोता जिला कोठपुतली राजस्थान और परमिंदर पुत्र रमेश तंवर निवासी ग्राम भानगढ भिवंडी हरियाणा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से करीब 36 लाख का माल जब्त किया गया है।
आरोपी शहर में आने जाने के दौरान कच्चों रास्तों का इस्तेमाल करते थे। ताकि टोल नाकों पर उनकी कार के नंबर ट्रेस न हों। इसके साथ ही आरोपियों ने राजस्थान,गुजरात,तेलगांना और महाराष्ट्र में भी पूर्व में चोरी की वारदातों को अजांम दिया है। पकड़ाए चोरों से जब्त किए गए माल में सुनारों को लेकर पुलिस ने जानकारी नहीं दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *