सतवास नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 9 में 29 दिसंबर को हुए पार्षद पद उपचुनाव की मतगणना बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी सोनम शाह ने भाजपा प्रत्याशी सुधा चौहान को 138 मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। घोषित परिणामों के अनुसार, कांग्रेस प्रत्याशी सोनम शाह को 434 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी सुधा चौहान को 296 मत मिले। नोटा (NOTA) के पक्ष में 13 मत डाले गए। इस तरह सोनम शाह ने 138 मतों के अंतर से विजय हासिल की। मतगणना पूर्ण होने के बाद, उपचुनाव के रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार हरिओम ठाकुर ने विजयी प्रत्याशी सोनम शाह को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। जिसके बाद नगर में विजयी जूलूस निकाला गया। यह उपचुनाव कांग्रेस पार्षद शेरबानो कयूम के निधन के बाद कराया गया था। सोनम शाह उसी परिवार की सदस्य हैं।


