सतीश वोहरा ने हनुमान धाम मंदिर निर्माण के लिए दान दिया

अमृतसर| श्री हनुमान सेवा परिवार ट्रस्ट द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर नगर, माल मंडी में बनाए जा रहे श्री हनुमान धाम मंदिर में आरएस राइस मिल के मालिक सतीश वोहरा ने मंदिर निर्माण हेतु एक सम्मानजनक राशि दान में दी है। इस अवसर पर ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक सुदर्शन कुमार वधवा और चेयरमैन अनुज सिक्का ने वोहरा का सिरोपा और श्री हनुमान जी की प्रतिमा भेंट कर सम्मान किया। ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी आदेश मेहरा ने बताया कि सिक्का ने वोहरा को मंदिर के निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। पंजाब मुरब्बा एसोसिएशन के प्रधान राकेश ठुकराल और वोहरा ने ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा दिखाए गए समर्पण और निष्ठा की सराहना की। वोहरा ने भविष्य में भी मंदिर निर्माण के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने जय श्रीराम के जयघोष के साथ उनके सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *