सत्यनारायण मंदिर में पौषबड़ा प्रसादी बांटी

दौसा | पूनम टॉकिज के पीछे स्थित सत्यनारायण मंदिर में शनिवार को पौषबड़ा प्रसादी कार्यक्रम हुआ। दोपहर 12 बजे भगवान को भोग लगाकर श्रद्धालुओं को पौषबड़ा प्रसादी वितरित की गई। स्थानीय निवासी बाबूलाल टटार के अनुसार पौषबड़ा प्रसादी वितरित से पूर्व सुबह 11 बजे से महिलाओं ने सत्संग किया। इसमें महिलाओं ने राधा-कृष्ण, शिवजी, गणेश और बालाजी के भजन गाए। इसके बाद मंदिर प्रागंण में विराजमान भगवान राधा-कृष्ण, शिव पंचायत, हनुमानजी और गणेशजी को पौषबड़ा प्रसादी का भोग लगाया। फिर लोगों को पौषबड़ा प्रसादी का वितरण किया गया। रोजाना पूजा पाठ के लिए आने वाली महिलाओंे ने ही मंदिर प्रागंण में गर्मा गर्म बड़े और पूए (गुलगुले) बनाए। कढ़ाई से निकलते गर्मा गर्म बड़े व पूए की प्रसादी के साथ चटनी श्रद्धालुओं को वितरित की। इस मौके पर बाबूलाल टटार, सत्यनारायण शर्मा गुरूजी, मनीष गुप्ता, सोनू गुप्ता, लल्लू गुप्ता के साथ मनीषा टटार, गीता शर्मा, मधु टटार, रुकमणी देवी, कविता गुप्ता, नर्बदा देवी, गुड्डी सोनी, गुड्डी शर्मा, रामप्यारी शर्मा, ममता गुप्ता, सीमा शर्मा, स्नेहा माठा 2 गायत्री टटार आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *