सत्संग सुनकर लौट रही महिला को टक्कर दी, मौत:बेटा जेल में होने के कारण बेटी को शव सुपुर्द किया

अलवर में चिकानी रोड पर राधा स्वामी सत्संग भवन से भजन सुनकर लौट रही 65 साल की महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। महिला का इकलौता बेटा जेल में होने के कारण बेटी को शव सुपुर्द किया गया है। सदर थाने के ASI ने बताया कि मखतूर पत्नी रतनलाल चिकानी रोड पर बीडीआई के फ्लैट में रहती थी। जो रविवार को राधा सत्संग भवन में भजन सुनकर लौट रही थी। रोड पार करते समय महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। महिला का शव जिला अस्पताल में रखवाया था। अब सोमवार को महिला की बेटी के आने पर उसे शव सुपुर्द कर दिया। वहीं टक्कर देने वाले वाहन की तलाश जारी है। मृतक महिला के एक ही बेटा है। जो किसी केस में जेल में है। इस कारण बेटी का शव दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *