लाटाबोड़| सदगुरु कबीर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और अंधविश्वास से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से लाटाबोड़ के बाजार चौक में तीन दिवसीय कबीर सत्संग समारोह हुआ। गिधेश्वर धाम बिहार से पहुंचे संत मंडली और प्रमुख प्रवक्ता रणजीत साहेब ने सत्संग और साधना के महत्व पर प्रवचन दिया। उन्होंने कहा कि मनुष्य का जीवन हर क्षण विराम की ओर बढ़ रहा है। इसलिए सत्संग से जुड़कर जीवन को सार्थक बनाना ही सही मार्ग है। आत्मा शीतल होती है, लेकिन क्रोध, मोह, ईर्ष्या और अभिमान की आग में जलती रहती है। मन को व्यर्थ की उलझनों से निकालना जरूरी है। तभी जीवन की सार्थकता और आत्मा की शांति प्राप्त होगी। सुख, शांति और करुणा से भरा जीवन जीने के लिए सत्संग का मार्ग अपनाना चाहिए। समारोह में सुभाष दास साहू, धरमसिंह साहू, ललित साहू, क्यामल साहू, पन्नालाल, मैत्र कुमार साहू, भूपेंद्र साहू, चुन्नी लाल, लोकेश दास, केशव चंदन, भूषण लाल साहू, चंद्रहास साहू, तिछण दास साहू, संतोषी साहू और देवकुमार साई का सहयोग रहा।


