सत्संग से मन शुद्ध, पवित्र और सात्विक बनता है

जालंधर | आर्य समाज मंदिर मॉडल टाउन में सत्संग और यज्ञ का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पंडित बुद्धदेव वेदालंकार ने यज्ञ करवाया। मुख्य यजमान के रूप में प्रमिला अरोड़ा रहीं। पंडित सुरेंद्र आर्य एवं रंजना आर्य ने सामूहिक रूप में दो भजन प्रस्तुत किए। आचार्य बुद्धदेव वेदालंकार ने कहा कि संसार में सभी को सदा इस बात का स्मरण रखना चाहिए कि हमारा वर्तमान बीते हुए का प्रतिफल है और भविष्य जीवन का बीज है। इसलिए प्रत्येक मनुष्य को वर्तमान जीवन सुधार करने के लिए सावधान रहना चाहिए। क्योंकि वर्तमान का सुधार ही भविष्य का निर्माण करता है। उन्होंने कहा कि सत्संग से मन शुद्ध, पवित्र और सात्विक बनता है। इस मौके पर कोषाध्यक्ष जोगेंद्र भंडारी, प्रधान अरविंद घई, बलदेव मेहता, आशीष चावला, ललित महाजन, रमेश चंद्र चोपड़ा इंद्रजीत आर्य देशबंधु मित्तु, ममता अरोड़ा, श्रुति, उमा तनेजा, अनीता चावला, किरण महाजन, रेणु महाजन, नंदिता आर्य रूबी, संगीता और विजय आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *