स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने मंगलवार को प्रमुख अफसरों के साथ में कहा कि विधानसभा में उठने वाले सभी सवालों के तुरंत व सही उत्तर दिए जाएं। यह विभागों को सुनिश्चित करना होगा कि जवाबों में कोई कोताही न हो, क्योंकि पहले भी ऐसी शिकायतें आई हैं। 24 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र के सुचारू संचालन के लिए सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त होनी चाहिए। सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। उसके बाद 25 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। 3 मार्च को राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेगी। बजट सत्र के 20 कार्य दिवसों में विभिन्न राजकीय विधेयक पेश किए जाएंगे। बजट सत्र 27 मार्च तक चलेगा।


