चाईबासा | एंटी करप्शन ऑफ इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रामहरि गोप ने एक्स ट्विटर पर पोस्ट कर सदर अस्पताल चाईबासा परिसर के पीछे जेल रोड मार्ग स्थित छोटे गेट को बंद कर वहां अवैध दुकान निर्माण और बाउंड्रीवॉल के पीछे गड्ढा खोदे जाने के मामले को उजागर किया है। गोप ने कहा कि यह कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद की मिलीभगत को दर्शाती है। उक्त गेट के बंद हो जाने से मरीजों और परिजनों को खाने-पीने व दवा खरीदने में भारी असुविधा हो रही है। उन्होंने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से तुरंत जांच और कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने एक्स पर उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम और मुख्यमंत्री को टैग कर मामले को संज्ञान में लेने का आग्रह किया है।


