सदर अस्पताल परिसर में बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

भास्कर न्यूज | रामगढ़ समाज कल्याण महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को सदर अस्पताल परिसर में बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ और पीसीपीएनडीटी एक्ट के अनुपालन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इंदु प्रभा खलखो ने लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ संबंधित जानकारी दी। साथ ही लैंगिक समानता को बढ़ावा देने पीसीपीएनडीटी एक्ट का अनुपालन करने व भ्रूण हत्या पर रोक लगाने का आह्वान किया। जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिले के सिविल सर्जन डॉ महालक्ष्मी प्रसाद ने लोगों को पीसीपीएनडीटी एक्ट की विस्तृत जानकारी दी। बताया गया कि इस एक्ट के तहत लिंग परीक्षण करने वालों के खिलाफ दंड का प्रावधान है। उन्होंने लोगों से भ्रूण हत्या पर पूर्ण रूप से रोक लगाने का आह्वान किया। साथ ही यह भी कहा कि पीसीपीएनडीटी एक्ट का उलंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में किसी तरह की सूचना इस संबंध में प्राप्त होने पर लोगों से जानकारी देने को कहा गया। कार्यक्रम के दौरान नवजात बच्चियों की माताओं के बीच बेबी किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी शांति बागे, डॉ. पल्लवी कौशल, विमल केशरी, सोबन कुमार, श्रवण कुशवाहा, दीपक दास के अलावे स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मी शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *