सदर अस्पताल में बढ़े स्पेशियलिस्ट, इंटरव्यू के तीसरे दिन रिजल्ट घोषित, 14 डॉक्टरों का चयन

सदर अस्पताल में आयुष्मान के तहत सुपरस्पेशियलिस्ट चिकित्सकों की नियुक्ति कर सेवा लेने का कार्य जारी है। अस्पताल के सिविल सर्जन कार्यालय में 31 दिसंबर 2024 को 8 विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए इंटरव्यू लिया गया था, इंटरव्यू के तीसरे दिन यानी शुक्रवार को रिजल्ट जारी किया गया। जारी सूची के अनुसार, 7 विभागों के लिए 14 विशेषज्ञ चिकित्सकों का चयन हुआ है। इन डॉक्टरों को तत्काल प्रभाव से एमओयू करते हुए सदर अस्पताल में सेवा देने का निर्देश दिया गया है। सूची के अनुसार, पूर्व से कार्यरत दो कार्डियोलॉजिस्ट के अलावा 2 नए कार्डियोलॉजिस्ट, 3 न्यूरो सर्जन, 1 पीडियाट्रिक गैस्ट्रोएंटोलॉजिस्ट, 3 पल्मोनोलॉजिस्ट, 2 क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ, 1 न्यूरोलॉजिस्ट और 2 यूरोलॉजिस्ट शामिल हैं। ये विशेषज्ञ देंगे सदर अस्पताल में सेवा कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. विनित कुमार व डॉ. धनंजय कुमार, { न्यूरो सर्जन डॉ. सचिन कुमार सिंह, डॉ. आनंद कुमार झा और डॉ. अशोक कुमार मुंडा, { पीडियाट्रिक गैस्ट्रोएंटोलॉजिस्ट डॉ. सिद्धार्थ पाटोदी, { पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. निरुपम शरण, डॉ. स्वाति शरण और डॉ. ओनकार कुमार झा, { क्रिटिकल केयर डॉ. रमण कुमार, डॉ. कार्तिक चंद्र बेसरा, { न्यूरोलॉजिस्टडॉ. कुमार विजय आनंद, { यूरोलॉजिस्ट डॉ. राजीव कुमार वत्स और डॉ. कुणाल कुमार सिंह।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *