सदर अस्पताल में हर महीने 1200 मरीज हो रहे भर्ती

रिम्स के बेहतर विकल्प के रूप में सदर अस्पताल रांची हर दिन नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। इलाज की बेहतर सुविधा होने के कारण यहां इलाज कराने वाले रोगियों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। हर छोटे-बड़े मामलों में मरीज को दूसरे जिला से सदर अस्पताल रांची रेफर किया जा रहा है। आंकड़ों को देखें तो 1 से 31 अगस्त के बीच दूसरे जिलों से करीब 1335 मरीज रेफर होकर पहुंचे थे। इन्हें भर्ती करने के बाद उपचार किया गया। जबकि जुलाई में रेफरल मरीजों की संख्या 1257 के करीब थी। यहीं नहीं, 1 से 9 सितंबर तक मात्र 9 दिनों में 230 से ज्यादा मरीज पहुंच चुके हैं। जबकि पहले ये सभी मरीज दूसरे जिला अस्पतालों से केवल रिम्स रेफर किए जाते थे। सदर अस्पताल में सबसे ज्यादा मरीज दूसरे जिले से कैंसर विभाग में भर्ती हो रहे हैं। इसके अलावा गैस्ट्रो, न्यूरो, नेफ्रोलॉजी में भी मरीजों की संख्या अधिक है। ऐसे बढ़ते गए रेफरल मरीज… माह रेफरल मरीज जनवरी 806 फरवरी 975 मार्च 1145 अप्रैल 760 मई 1035 जून 1210 जुलाई 1257 अगस्त 1335 सितंबर 230 नोट : सितंबर में 9 दिन का आंकड़ा {सदर अस्पताल में शुरू हुई सुपरस्पेशयलिटी सेवाएं {कैंसर, न्यूरो, नेफ्रो और गैस्ट्रो विभाग में विशेषज्ञ डॉक्टर {कम भीड़ और आसान इलाज प्रक्रिया {मरीजों को रिम्स जैसी ही सुविधाएं। इसलिए बदला मरीजों का रुख

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *