सदर कैंट में माता काली की पूजा अर्चना कर भजन गाया

अमृतसर| सदर कैंट बाजार में शुक्रवार को माता काली जी की पूजा की गई। इसमें सबसे पहले सुंदर मंच सजाकर मां काली जी का चित्रपट सजाया गया। अमित चंद की अध्यक्षता में की काली पूजा दौरान पवित्र ज्योति जलाई गई। इसके बाद शहर की भजन मंडलियों ने भजन संकीर्तन शुरु किया। इस मौके पर महिलाओं ने माता रानी का कई व्यजनों का भोग लगाया। इसी दौरान भंडारा भी लगाया गया। इस मौके पर मनोज कुमार, राजकुमार, पूरन चंद, सुरेश कुमार, आशू कुमार राजा, अश्विनी कुमार, वेद प्रकाश, बबली, सुनील कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *