रांची | रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने शुक्रवार को सपरिवार प्रयागराज महाकुम्भ में पुण्य स्नान किया। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ सनातनी आस्था, संस्कृति और एकता का महासंगम है। महाकुम्भ में पुण्य स्नान मेरे जीवन का अद्भुत आध्यात्मिक क्षण रहा। सनातन परंपरा को नमन कर, राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि व विश्व कल्याण की कामना की।


