लुधियाना| सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और युवा पीढ़ी को इसकी जड़ों से जोड़ने के उद्देश्य से गठित श्री तपकेश्वर महादेव महाआरती सेवा परिवार आज देशभर में सनातन धर्म का परचम लहरा रहा है। पिछले 5 वर्षों से यह परिवार हिमाचल, हरिद्वार, उज्जैन जैसे पवित्र तीर्थों पर गंगा आरती और महाकाल की तर्ज पर निशुल्क महाआरती का आयोजन कर रहा है। विशेष बात यह है कि इस परिवार को देश के विभिन्न सिद्ध शक्तिपीठों में विधिवत महाआरती का सेवा अधिकार मिला हुआ है। यह सेवा ढोल-नगाड़ों के साथ, शुद्ध देसी घी की 1100 ज्योतियों से विधिपूर्वक सम्पन्न की जाती है। परिवार ने हिमाचल के मां चिंतपूर्णी, मां ज्वाला जी, मां बगलामुखी, मां नैना देवी, बाबा बालक नाथ गुफा, मां बाला सुंदरी सिरमौर, मां मनसा देवी, मां जालफा नगल, माता नोमाही मंडी, कालेश्वर महादेव कांगड़ा, शिवबाड़ी मंदिर, बाबा गरीब नाथ मंदिर, उज्जैन महाकाल, हरिद्वार गंगा आरती सहित देशभर के प्रमुख सिद्ध स्थलों पर यह सेवा दी है। पं. सौरव भारद्वाज और पं. मनीष शास्त्री ने बताया कि परिवार की ओर से फिल्लौर में स्थित 131 फीट ऊंचे भोलेनाथ स्वरूप, 227 फीट ऊंचे शिवलिंग, लुधियाना के मां बगलामुखी धाम, प्राचीन संगला वाला शिवाला, गोविंद गोधाम, इस्कॉन मंदिर, श्री कृष्णा मंदिर मॉडल टाउन, खाटू श्याम मंदिर, श्री मुक्तेश्वर महादेव चहिलां, श्री शिवाला ब्रह्मचारी मंदिर माछीवाड़ा समेत प्रमुख मंदिरों में महाआरती की जा चुकी है। इसके साथ ही परिवार को महाशिवरात्रि, भगवान तिरुपति बालाजी रथयात्रा, श्री बालाजी व रामनवमी शोभायात्रा, महाकाल व मां कालका रथयात्रा में भी महाआरती की सेवा का विशेषाधिकार मिला है। श्री तपकेश्वर महादेव महाआरती सेवा परिवार के करीब 60 सदस्य शामिल हैं। इसमें मुख्य सेवादार अरुण सेखड़ी, आकाश खरबंदा, संजीव ठुकराल, पं. शुभम त्रिपाठी, विक्की कुमार, पं. गौतम वशिष्ठ, अरुण शर्मा, मनीष गर्ग, करण ठुकराल, प्रतीक शर्मा, सौरव शर्मा, केशव ठुकराल, कपिल शर्मा, हर्षित सेखड़ी, सुरेश कुमार, मोहित बत्रा, शिवम काकड़ा,आशु मेहरा, वरुण शर्मा, गोविंद, अमन कपूर, हर्ष मेहरा, दीपक, देव मेहरा, विशाल वर्मा, लव, मानव, कनक सहित स्कूली बच्चे व नन्हे मुन्ने बच्चे भी श्री तपकेश्वर महादेव महाआरती सेवा परिवार के सेवादार हैं।


