सनातन धर्म महिला सेवा समिति शिवगंज सुमेरपुर ने अपनी 11वीं वर्षगांठ मनाई। इस अवसर पर समिति की सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समिति की अध्यक्ष उषा अग्रवाल ने बताया कि समिति की स्थापना 2015 में गोपाल जी मंदिर से हुई थी। अच्छे कार्यों के चलते 2017 में इसका पंजीकरण कराया गया। 2018 से समिति ने निर्धन परिवारों की बेटियों की शादी में मदद करना शुरू किया और अब तक 50 बेटियों का कन्यादान कर चुकी है। पिछले 11 वर्षों में समिति ने कई अन्य सामाजिक कार्य भी किए हैं। इनमें विधवा महिलाओं को रोजगार प्रदान करना, बेटियों की शिक्षा में सहायता (किताबें, कॉपियां, स्कूल ड्रेस, स्वेटर), गर्मियों में पानी की प्याऊ लगाना, गौशाला में गौमाता को हरा चारा और लापसी वितरित करना शामिल है। समिति बुजुर्ग माता-पिता को राशन सामग्री भी उपलब्ध कराती है। अब तक 500 परिवारों को राशन सामग्री पहुंचाई जा चुकी है और यह कार्य अभी भी जारी है। सर्दी के मौसम में हर साल स्वेटर, कपड़े और कंबल का वितरण भी किया जाता है। समिति की हस्तु खंडेलवाल ने बताया कि इस वर्ष कोषाध्यक्ष का पद दीपिका अग्रवाल को, सह सचिव का पद सुमेरपुर की गुड़िया अग्रवाल को और सह कोषाध्यक्ष का पद सुमेरपुर की मीना बहन को दिया गया है। इस वर्ष उत्कृष्ट कार्य करने वाली 11 सदस्यों को समिति द्वारा सम्मानित भी किया गया। सम्मानित होने वाली सदस्यों में दमयंती दिवाकर, ललिता शर्मा, सुशीला माली, दाखु माली, इंदु मौर्य, मीना छिपा, मंजू माली और पुष्पा सोनी शामिल थीं। कार्यक्रम में रेनू गर्ग, सीता नागर, इंदिरा अग्रवाल, गायत्री राठी, दमयंती अग्रवाल, देवकन्या चौधरी, कांता अग्रवाल, शशि गुप्ता, ललिता सुथार, विनीता अग्रवाल, जसोदा सुथार, उषा माली, उषा गोयल, शकुंतला अग्रवाल, चंपा देवासी, पुष्पा अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, गुंजन मित्तल, लता ओझा और मंजू सेन सहित कई अन्य सदस्य भी मौजूद रहीं।


