ब्यावर| सनातन धर्म राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देलवाड़ा रोड ब्यावर में विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रधानाचार्य गुरु शरण गोयल की निर्देशन में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण प्रभारी उप प्रधानाचार्य लता बाकोलिया के अनुसार प्रशिक्षण में प्रधानाचार्य गोयल ने बताया कि विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति तथा विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य हमारे विद्यालय विकास में शैक्षिक, सह शैक्षिक भौतिक विकास में अपना अहम योगदान प्रदान कर सकते हैं। सभी दक्ष प्रशिक्षक सदस्यों के द्वारा विद्यालय के रखरखाव, नामांकन, शैक्षणिक गतिविधियां पर विचार प्रकट किए। प्रशिक्षण में दक्ष प्रशिक्षक विजयलक्ष्मी, प्रेम राज भाटी, ओम प्रकाश कुमावत, अनिल भोजक, एसडीएमसी एसएमसी सदस्य हरकरण जलवानिया, संजय कुमार दगदी सहित अन्य मौजूद थे।


