कोरबा| शहर के जश्न रिसॉर्ट में सपना चौधरी के म्यूजिकल इवेंट के बाद हुए विवाद का मामला अभी कोर्ट में चल रहा है। दोनों पक्ष को जमानत मिल चुकी है। दूसरी ओर मामले में नया मोड़ आ गया है, क्योंकि जश्न रिसॉर्ट के संचालक को सपना चौधरी के वकील ने 50 लाख रुपए हर्जाने का नोटिस भेजा है। नोटिस में कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप है, जिसके मुताबिक प्रस्तावित सपना चौधरी म्यूजिकल इवेंट से पहले ही रिसॉर्ट को लिखित चेतावनी दी थी कि किसी भी कॉपीराइटेड संगीत का उपयोग करने लाइसेंस लेना जरूरी है। इसके लिए पहले में दो बार नोटिस भेजने के बाद भी लाइसेंस नहीं लिया गया। रिसॉर्ट परिसर में बिना अनुमति संगीत प्रसारित होने दिया गया।


