दुर्गूकोंदल| छत्तीसगढ़ी एल्बम सांग सपना दिखा के मोला सुंदरानी वीडियो वर्ल्ड में 22 जनवरी को रिलीज की जाएगी। एल्बम में ग्राम भीरागांव के कलाकार गायक प्रियेश टांडिया है। गाने की शूटिंग डायरेक्टर कुलभूषण चंद्राकर द्वारा रायपुर के न्यू रायपुर मुक्तांगन व आईपी क्लब लोकेशन में शूट किया गया है। इसमें स्टार कास्ट प्रियेश टांडिया, अन्नू ग्रीतलहरे हैं। साथी कलाकार हिम्मत देवांगन, दानेश सार्वा, रूपेन्द्र देवांगन, घनाराम नागर्ची, आयुष महंत, लोकेश पड़वार, हितेश पड़वार है।


