कमलाराम वेलफेयर सोसाइटी द्वारा एक निजी स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केसरवानी और राहुल जैन बिलहरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजयी प्रतिभागियों को शील्ड और नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। शैलेश केसरवानी ने कहा कि इतने बड़े स्तर की प्रतियोगिता खेल प्रेमियों के लिए सुनहरा अवसर है। इस माध्यम से खेल और दिमागी फिटनेस का अनूठा संगम देखने को मिलता है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने सपनों के पीछे लगातार मेहनत करें, सफलता खुद आपके पीछे आएगी। आयोजक ललित पड़लीवाल, शुभम परेता और उनकी टीम को उन्होंने शुभकामनाएं दी। राहुल जैन ने कहा कि शतरंज खिलाड़ी अपनी बौद्धिक क्षमता और रणनीति के लिए अन्य खेलों के खिलाड़ियों से अलग नजर आते हैं। उन्होंने विजेताओं को बधाई दी और शैलेश केसरवानी के खेल को आगे बढ़ाने के सतत प्रयासों की सराहना की। विजेताओं में सौरभ चौबे, विनय नेमा, कामद मिश्रा, गौरव निगम, दीक्षित अग्रवाल, हरीश शर्मा, अरविंद यादव, आनंद सिंह कुशवाहा सहित अन्य प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त किए। प्रतियोगिता ने बच्चों और युवाओं में खेल और बौद्धिक क्षमता को बढ़ावा देने का कार्य किया।


