सपा जिलाध्यक्ष की अश्लील चैट, लड़की ने कपड़े उतारे:बरेली में बोले- 50 हजार नहीं देने पर फंसाया जा रहा; VIDEO आया सामने

बरेली में सपा के जिलाध्यक्ष शिव चरण कश्यप का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि सपा जिलाध्यक्ष वीडियो चैटिंग कर रहे हैं। लड़की अपने कपड़े उतार रही है, शिव चरण बिस्तर पर लेटे हुए हैं। दोनों आपस में बातचीत कर रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद जिलाध्यक्ष के विरोधी एक्टिव हो गए हैं। बात सपा मुखिया तक पहुंचाई जा रही है। मामले में शिव चरण कश्यप ने सफाई दी। कहा- मेरी छवि को धूमिल करने के लिए ये साजिश की गई है। मैं इसकी शिकायत करुंगा। अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… ढाई साल पहले अज्ञात नंबर से आई थी वीडियो कॉल
जिलाध्यक्ष शिव चरण कश्यप ने कहा- महिला के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा करवाएंगे। ये वीडियो करीब दो से ढाई साल पहले का है। हम रात में अपने निवास में सो रहे थे। एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। मैंने कॉल रिसीव की। उधर से कोई महिला हमें दिखाई पड़ी। हमने कहा बताइए क्या काम है, तो वो अपना काम नाम न बताकर अश्लील हरकतें करने लगी। हमें उसी दिन प्रतीत हो गया कि कोई मुझे फंसाने का काम कर रहा है। हमने उस कॉल को तुरंत काट दिया। थोड़ी देर में दोबारा कॉल आती है, किसी दूसरे नंबर से और वो कहते हैं- आपका वीडियो हमने सेव कर लिया है। वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने की कोशिश
जिलाध्यक्ष ने कहा- कॉल करने वाले ने हमसे 50 हजार रुपए की डिमांड की। हमने रुपए देने से इनकार कर दिया। तो उसने वायरल करने की धमकी दी। कई बार कॉल आई, मैंने कोई जवाब नहीं दिया। अब उसने वायरल किया है। हमारी पार्टी के लोगों को भी भेजा गया है। इस मामले की शिकायत SSP से करेंगे। क्योंकि, हमारी छवि को धूमिल करने का काम किया जा रहा है। सपा जिलाध्यक्ष पर पार्टी कर सकती कार्रवाई
वीडियो वायरल होने के बाद बरेली से लेकर लखनऊ तक हड़कंप मच गया है। सपा के ही अंदर खेमेबाजी चल रही है। दूसरे खेमे ने वीडियो अखिलेश यादव और सपा प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया है। ऐसे में सपा जिलाध्यक्ष पर पार्टी के स्तर पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। ———————– ये खबर भी पढ़िए- गर्लफ्रेंड को 25 लाख देने के लिए भांजे का अपहरण: पिता से बोला- मरने जा रहा हूं, ऐसे पकड़ा गया ‘अब्बा…मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई है, अब मैं मरने जा रहा हूं। गर्लफ्रेंड ने मुझे कहीं का नहीं छोड़ा, मैं वो गुनाह कर बैठा, जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। मैं इस समय आगरा में हूं, मथुरा जा रहा हूं और वहीं जाकर सुसाइड कर लूंगा।’ यह बातें भांजे का अपहरण करने वाले आगरा के शहबाज ने फोन पर अपने मां-बाप से कही। माता-पिता फोन पर बेटे से बार-बार सुसाइड न करने की गुहार करने लगे। इसकी सूचना मिलते ही गुजरात पुलिस अलर्ट हो गई। उसने आगरा STF से संपर्क किया। STF ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी शहबाज की जान बचा ली। इसके बाद उसे गुजरात पुलिस को सौंप दिया। दैनिक भास्कर में पढ़िए STF ने कैसे बचाई शहबाज की जान। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *