गाजीपुर में सपा विधायक ने कहा- मुसलमान अगर कुंभ जाना चाहते हैं तो उन्हें मैं लेकर जाऊंगा। क्योंकि मां गंगा सबकी हैं। ये लोग कह रहे हैं कि कुंभ नहाओ। इतनी ठंड पड़ रही है। कुंभ नहाकर आदमी मरेगा क्या? पानी खराब है। व्यवस्था खराब है। उन्होंने कहा- कुंभ में सिर्फ पैसा लुटाया जा रहा। मैं तो यही कहूंगा कि यह जालिम हुकूमत है। शनिवार को जमानिया से विधायक ओम प्रकाश सिंह जिला योजना समिति की बैठक में शामिल हुए। उन्होंने कुंभ में मुसलमानों के बैन की मांग के सवाल पर ये बातें कहीं। आगे बढ़ने से पहले पोल में हिस्सा लेकर राय दें- सपा विधायक की 2 बड़ी बातें- 1- लोकतांत्रिक सरकार जुल्म करने का काम कर रही
देश में इस समय जो हुकूमत है, उसका न कोई अपना है, न ही कोई सपना है। यह पहली बार है कि लोकतांत्रिक सरकार जुल्म करने का काम कर रही है। इनकी (भाजपा) हुकूमत फासिस्ट सरकार की तरह है। यूपी की जनता यह जान चुकी है। 2- यह सिर्फ खुदाई करने वाली सरकार
संभल में खुदाई के सवाल पर विधायक ने कहा- यह सरकार सिर्फ खुदाई करने वाली सरकार है। यह लोग घर बसाने वाले नहीं, बल्कि उजाड़ने वाले हैं। सूरदास ऑपरेशन कर रहे हैं, आंख का फुटना तो तय है, बच जाए तो अल्लाह की मेहरबानी। कौन हैं ओम प्रकाश सिंह? ओम प्रकाश सिंह पहली बार सन 1989 में जनता दल से दिलदारनगर विधानसभा से विधायक का चुनाव लड़े। कांग्रेस के उम्मीदवार को हराकर पहली बार ही विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद 1991 में जनता पार्टी के टिकट से फिर से मैदान में उतरे। राम मंदिर लहर में भाजपा के उम्मीदवार को हराकर दूसरी बार विधायक बने। इसके बाद सपा के टिकट से 1993 से 2002 तक लगातार तीन बार विधायक बने। उन्हें सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया। दो बार रहे कैबिनेट मंत्री
2007 में ओम प्रकाश सिंह को हार का सामना करना पड़ा। 2007 के चुनाव के बाद दिलदारनगर विधानसभा खत्म करके जमानियां विधानसभा में मिला दिया गया। यहां 2012 में हुए चुनाव में पुनः ओम प्रकाश सिंह बसपा को हराकर विधानसभा पहुंचे। छह बार विधायक का चुनाव जीतकर जनपद में रिकॉर्ड बनाया। फिर से सपा की सरकार बनी। अखिलेश यादव ने ओम प्रकाश सिंह को बनाया। 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2022 में जनता ने फिर से 7वीं बार चुनाव जिताकर विधायक बना दिया। ओम प्रकाश सिंह एक बार लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए हैं। —————————————————– ये भी खबर पढ़ें… नरेंद्रानंद सरस्वती ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने शुक्रवार को वाराणसी में अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने महाकुंभ पर सपा सुप्रीमो की ओर से उठाए जा रहे सवाल पर करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा- जब अखिलेश यादव की सरकार थी तो रेलवे का हादसा हुआ और स्नान के समय भगदड़ मच गई थी। जबकि उस समय एक मुस्लिम मंत्री को इसकी जिम्मेदारी दी गई थी। उस समय तो ये हाल था कि स्नान बीत जाने के बाद भी वहां व्यवस्था नहीं होती थी। पढ़ें पूरी खबर…


