जयपुर| फ्लोर मिलों की मांग के मुकाबले सप्लाई कम होेने से गुरुवार को जयपुर मंडी गेहूं मिल डिलीवरी 70 से 80 रुपए क्विंटल महंगा हो गया। वहीं, कमजोर मांग से सरसों कच्ची घाणी तेल 50 रुपए क्विंटल उतर गया। हालांकि, सरसों मिल डिलीवरी पूर्व स्तर रही। लेकिन कांडला पोर्ट पर पाम व सोया रिफाइंड तेल में 30 रुपए क्विंटल तक की नरम रहा। इसके विपरीत कोटा सोया रिफाइंड तेल 50 रुपए क्विंटल चढ़ गया। गुजरात से मांग आने से मूंगफली तेल में 50 रुपए क्विंटल की मजबूती रही। उठाव कम होेने से ग्वार मिल डिलीवरी 25 तथा ग्वारगम 50 रुपए क्विंटल टूट गया। सामान्य कारोबार से अनाज, चना व दाल-दलहन व चीनी के भाव स्थिर रहे। अनाज: गेहूं मिल डिलीवरी 2750-2760, गेहूं दड़ा 2700-2710, मक्का लाल 2000-2200, बाजरा 2200-2400, ज्वार पीली 2800-2900, जौ लूज 2300-2400 रुपए प्रति क्विंटल। गुड़-चीनी: चीनी 4120-4450, गुड़ 4000-4700 रुपए प्रति क्विंटल टैक्स पेड। दाल-दलहन: मूंग मिल डिलीवरी 5000-7000, मोठ 4000-4500, चौला 4000-4500, उड़द 5000-6500, चना जयपुर लाइन 5500-5700, मूंग मोगर 8000-10000, मूंग छिलका 8000-9200, उड़द मोगर 9000-10500, अरहर दाल 9000-9500, चना दाल मीडियम 6500-6550, चना दाल बोल्ड 7450-7500 रुपए प्रति क्विंटल। तेल-तिलहन: सरसों 42 प्रतिशत कंडीशन सरसों मिल डिलीवरी 7150-7155, सरसों कच्ची घाणी तेल 14300, कांडला पोर्ट पाम ऑयल 12500-कांडला पोर्ट सोया रिफाइंड 12500-12550, कोटा सोया रिफाइंड 12750-12800, मूंगफली तेल बीकानेर 15150-15200 रुपए प्रति क्विंटल। ग्वार व ग्वारगम: ग्वार जयपुर लाइन 6025-6150, ग्वारगम जोधपुर ़11500 रुपए प्रति क्विंटल


