सफर-ए-शहादत कीर्तन समागम कराया गया

लुधियाना| मॉडल टाउन एक्सटेंशन स्थित गुरुद्वारा संतोख सर में सफर-ए-शहादत कीर्तन समागम आयोजित किया। इसमें बच्चों ने चार साहिबजादों की शहादत को समर्पित कीर्तन किया। इस अवसर पर अर्शनूर कौर, गुर फतेह सिंह और मगनप्रीत कौर ने वातां लमियां ते रस्ता पहाड़ दा तुरे जांदे गुरा दे दो लाल जी कीर्तन किया। इसे सुनकर उपस्थित संगत की आंखें नम हो गईं। संगत ने एकजुट होकर वाहेगुरु वाहेगुरु का सिमरन किया, जो वातावरण में भक्ति और श्रद्धा का संचार कर रहा था। इस अवसर पर गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान मंजीत सिंह और त्रिलोक सिंह ने उन बच्चों को सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *