सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष की संदिग्ध मौत:ऑफिस में मिला शव, हाथ बंधे मिले; पंखे से लटकी रस्सी, हत्या या आत्महत्या की जांच जारी

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मोहन थनवार का शव सोमवार रात पुरानी नगर परिषद स्थित उनके ऑफिस में मिला। शव के दोनों हाथ पीछे से बंधे हुए थे। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। घटना को लेकर परिजनों ने ​हत्या की आशंका जताई है। मंगलवार को पहुंची एफएसएल टीम घटना स्थल की जांच की है। मृतक प्रदेश अध्यक्ष मोहन सिंह थनवार (55) पुत्र अमर सिंह निवासी संतर रोड के पुत्र करण सिंह ने बताया कि उनके पिता रोज रात 8 बजे तक अपने घर पहुंच जाते थे। सोमवार रात को उनके 9 बजे तक घर ना आने पर परिवार के लोगों ने उन्हें फोन करना शुरू किया। बार-बार फोन किए जाने के बाद जब फोन नहीं उठाया गया तो वह अपने परिवार के एक सदस्य के साथ पुरानी नगर परिषद में स्थित उनके कार्यालय में पहुंच गया। जहां ऑफिस के अंदर के कमरे में उसे पिता का शव मिला। जिनके दोनों हाथ पीछे से बंधे हुए थे। जिसकी सूचना उसने कोतवाली थाना पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी हरिनारायण मीणा और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।प्रदेश अध्यक्ष के शव को देर रात करीब 12:30 बजे जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। कोतवाली थाना प्रभारी हरि नारायण मीणा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष की संदिग्ध हालातों में मौत हुई हैं। जिसकी जांच के लिए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पंखे से लटकी मिली रस्सी
मौके पर पहुंची पुलिस को ऑफिस के अंदर पंखे से रस्सी का टुकड़ा लटका हुआ मिला हैं। जिसके चलते पुलिस मामले को आत्महत्या से भी जोड़कर देख रही हैं। वहीं, मृतक के पुत्र द्वारा मृतक के दोनों हाथ बंधे होने की बात कही जा रही हैं। जिसके चलते पुलिस हत्या के एंगल को लेकर भी जांच कर रही हैं। जांच के लिए बुलाई जाएगी एफएसएल टीम
कोतवाल हरिनारायण मीणा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष की मौत के मामले में उनके ऑफिस को सील किया गया हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम बुलाई गई। जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। दो बेटी और दो बेटियों के पिता थे प्रदेश अध्यक्ष
यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मोहन थनवार के दो बेटे और दो बेटी हैं। जिनकी दोनों बेटियां और बड़े बेटे पंकज की शादी हो चुकी हैं। मृतक के दोनों पुत्र पंकज और करण नगर परिषद में ही ठेके पर सफाई कर्मचारी का काम करते हैं। पुराना शहर क्षेत्र की सफाई प्रभारी है मोहन थनवार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मोहन थनवार धौलपुर नगर परिषद में कार्यरत थे। जो धौलपुर के पुराने शहर के सफाई प्रभारी थे। जिनकी मौत के बाद सफाई कर्मियों में शोक की लहर हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *