जामताड़ा | जामताड़ा नगर पंचायत अंतर्गत हाड़ीपाड़ा, राजबाड़ी निवासी एवं नगर पंचायत में सफाई मित्र के रूप में कार्यरत लक्ष्मी देवी का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से नगर पंचायत परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। स्व. लक्ष्मी देवी नगर की स्वच्छता व्यवस्था में लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रही थीं। वे अपने कर्तव्यनिष्ठा, सरल स्वभाव और कार्य के प्रति समर्पण के कारण सभी के बीच सम्मानित थीं। उनके असामयिक निधन से नगर पंचायत को अपूरणीय क्षति हुई है।


