सफाई सेवकों तथा सीवरमैन की भर्ती में रोस्टर सिस्टम लागू न करने की मांग

भास्कर न्यूज | जालंधर सफाई मजदूर फेडरेशन पंजाब के जरनल सेक्रटरी सन्नी सहोता की अध्यक्षता में नगर निगम की यूनियनों के प्रधानों की बैठक हुई। इस मौके पर सहोता ने बताया कि 1196 दर्जा चार कर्मचारियों की भर्ती के लिए सफाई सेवकों, सीवरमैन ने अपनी संबंधित यूनियनों को साथ लेकर पंजाब भर में संघर्ष किया और इस भर्ती को पंजाब भर्ती बोर्ड से हटा कर भर्ती की मंजूरी स्थानक सरकार से करवाई। अब जब भर्ती होने जा रही है तो सभी कैटागरियों के लोगों को दर्जा चार कर्मचारियों की भर्ती में शामिल कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि यूनियनों ने निगम कमिश्नर संदीप ऋषि के साथ बैठक में रोष जताया था और सफाई सेवकों तथा सीवरमैन की भर्ती में रोस्टर सिस्टम लागू न करने की मांग की थी, जिसे कोई तबज्जों नहीं दी गई। जबकि भर्ती करवाने के लिए सफाई सेवकों तथा सीवरमैन ने वर्षों तक संघर्ष किया। सहोता ने कहा कि अगर निगम मांग को सोमवार तक नहीं मानता तो सभी यूनियानें संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगी। इस मौके पर सन्नी सेठी, गौरव गिल, रमणजीत सिंह, विक्की सहोता, पवन अग्निहोत्री, सोमनाथ मोहतपुरी, गुरबिंदर सिंह, हरजीत बॉबी, गुरप्रीत गोपी, राजिंदर सहोता आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *